गडचिरोली में वैनगंगा नदी के किनारे कांग्रेस का आंदोलन

गडचिरोली. गडचिरोली जिले में वैनगंगा नदी के पात्र में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार आंदोलन किया। चंद्रपुर और गडचिरोली जिलों में जलसंकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह आंदोलन किया गया। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार भी इस आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने गोसीखुर्द बांध से तुरंत पानी छोड़े जाने की मांग की।

गौरतलब है कि गडचिरोली एक अतिदुर्गम और पिछड़ा जिला है, जहां के अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं। गोसीखुर्द बांध में पानी रोककर रखने के कारण वैनगंगा नदी की जलधारा में भारी कमी आई है, जिससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। नदी के किनारे बसे गांवों में भूजल स्तर भी काफी नीचे चला गया है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलन के अन्य प्रमुख मुद्दे:

गडचिरोली में बन रहे एयरपोर्ट के लिए उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण न करते हुए सरकार से अन्य शासकीय या वनभूमि के उपयोग की मांग।

भेंडाळा (ता. चामोर्शी) क्षेत्र में प्रस्तावित MIDC विस्तार के लिए किसानों से बिना चर्चा भूमि अधिग्रहण न किया जाए। कांग्रेस का आरोप है कि यह नीति किसानों को बर्बादी की कगार पर ला रही है।

कोटगल बैरेज प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहित की गई जमीन का उचित मुआवजा किसानों को अब तक नहीं मिला है। साथ ही जो खेती की जमीन बारहमासी पानी के कारण डूब क्षेत्र में आई है, उसे अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए।

मनरेगा योजना के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों की लंबित मजदूरी तुरंत भुगतान की जाए।

वडसा-गडचिरोली ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना के तहत अधिग्रहित की जा रही जमीन के लिए किसानों को नए दरों पर मुआवजा दिया जाए।

कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई