रीकार्पेटिंग पूरा, रनवे तैयार लेकिन उड़ानों का अभी भी इंतजार

नागपुर. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निर्धारत समय पर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे की रीकार्पेटिंग का काम पूरा कर दिया है। उड़ानों के परिचालन की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। अब नागपुर एयरपोर्ट 24 घंटे परिचालन के लिए तैयार है। इंतजार है तो एयरलाइंस द्वारा नई उड़ानें शुरू करने का। 1 अप्रैल से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंडिगो द्वारा नागपुर से पुणे के लिए नई उड़ान सेवा शुरू की गई है। उड़ान संख्या 6ई 202 रोजाना शाम 5 बजे नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरेगी।
डीजीसीए द्वारा फरवरी माह में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो यहां से जयपुर, नोएडा और कोलकाता के लिए नई सेवा शुरू करने वाली थी, इसके लिए एयरलाइंस कंपनी ने डीजीसीए से इजाजत भी ले ली है, लेकिन इंडिगो के शेड्यूोऱ्लz में इन गंतव्य के लिए नई उड़ान नहीं है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार अगले 2-3 महीने तक यह सेवा शुरू होने की संभावना भी नहीं है। उसी प्रकार स्टार एयर ने नागपुर से कोल्हापुर उड़ान सेवा के लिए डीजीसीए से परमिशन ली है, लेकिन कंपनी की ओर से यह सेवा शुरू करने की तैयारी नहीं दिख रही है। इंडिगो नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए सेवा शुरू करने जा रही है। अब तक इस एयरपोर्ट से व्यावसायिक परिचालन शुरू नहीं हुआ है।
इंडिगो एयरलाइंस ने पुणे के लिए तो नई सेवा शुरू कर दी है, लेकिन इंदौर, कोलकाता और बंगलुरु के लिए नई उड़ानें शुरू करने की अभी तैयारी नहीं दिख रही है। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट उपलब्ध होने पर यह सेवा शुरू की जा सकती है। इसके लिए 2 से 6 महीने का समय भी लग सकता है। हम नागपुर से नए-नए गंतव्य की खोज कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के माध्यम से एयरलाइंस से बात भी चल रही है। यहां से डोमेस्टिक के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई