शिव तांडव स्तोत्र पाठ कार्यक्रम से आध्यात्मिक विरासत को आगे ले जाने का प्रयास: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नागपुर.  शिव तांडव स्तोत्र भगवान शिव के उत्तम गुणों की स्तुति करता है। इन गुणों की स्तुति सकारात्मक ऊर्जा देने के साथ-साथ मनोबल बढ़ाने का कार्य करती है। जहां भी अहंकार जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, वहां उसे दूर करने के मार्ग आध्यात्म से प्राप्त होते हैं। शिव तांडव स्तोत्र के पाठ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमें सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण करनी चाहिए। यह विचार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां व्यक्त किए। कामठी स्थित श्री महादेव घाट परिसर में आज शिव तांडव स्तोत्र पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  डॉ. मोहन भागवत, राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक परिणय फुके, पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, राजे मुधोजी भोसले आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कामठी स्थित शिवराज्य प्रतिष्ठान द्वारा इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की और उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान महिलाओं के आत्मरक्षा हेतु विभिन्न उपक्रमों का आयोजन करता है। साथ ही, शिव तांडव स्तोत्र पाठ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी आध्यात्मिक विरासत को आगे ले जाने का यह प्रयास सराहनीय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र पाठ जैसे अनूठे उपक्रम की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई