डॉ. पंकज भिवटे बने आरोग्यदूत ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय सचिव और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

Desk News. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां आम परिवार से आने वाले व्यक्ति को अपनी मेहनत और काबिलियत के आधार पर नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। इसका सबसे सटीक उदाहरण हैं डॉ. पंकज भिवटे, जिन्हें आरोग्यदूत ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ का राष्ट्रीय सचिव और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ. पंकज भिवटे का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, जहां उनका कोई राजनीतिक वारसा नहीं था। उनके पिता डॉ. शांताराम भिवटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और कारसेवक थे। यही कारण रहा कि बचपन से ही वे शाखाओं में जाते रहे और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने लगे। महज 21 वर्ष की उम्र में, उन्होंने चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करते हुए सामाजिक कार्यों की शुरुआत की। आज तक वे 248 से अधिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद वे भाजपा के वैद्यकीय आघाड़ी (मेडिकल विंग) के विदर्भ संयोजक बने और महाराष्ट्र भर में विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। महाड में बाढ़ पीड़ितों की मदद से लेकर, कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों को राशन किट वितरित करने और डॉक्टरों को संगठित करने तक, उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके बाद, भाजपा में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें भटके विमुक्त आघाड़ी (घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए कार्यरत संगठन) में विदर्भ उपाध्यक्ष बनाया गया, फिर अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों और वाडियों में जाकर उनकी समस्याएं समझीं और संगठन को मजबूत किया। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर उन्होंने अनेक सामाजिक गतिविधियाँ चलाईं, जिनमें भटके विमुक्त समाज की दिवाली, रक्षाबंधन समारोह, कपड़े और मिठाइयों का वितरण, पाल वाली (घुमंतू) बस्तियों में स्कूल और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शामिल है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मा. चंद्रशेखर बावनकुले ने उनकी मेहनत और सामाजिक कार्यों को देखते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सबसे युवा सदस्य नियुक्त किया। इसके बाद से वे लगातार राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। डॉ. भिवटे ने मुख्यमंत्री सहायता निधि के माध्यम से सैकड़ों गरीब मरीजों की मदद की और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया। इसके अलावा, भाजपा की हर प्रमुख योजना और अभियान को उन्होंने जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार में 15 दिनों तक सक्रिय भाग लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन के मार्गदर्शन में, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयास किए। भाजपा द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। भविष्य में पार्टी भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है, क्योंकि उनकी संगठन क्षमता और जनसेवा का लाभ भाजपा को बड़े पैमाने पर मिल रहा है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई