कन्हान नदी डायवर्जन प्रोजेक्ट से हजारों हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित: विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख

नागपुर. सावनेर-कलमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख ने 24 मार्च 2025 को कोलार मध्यम परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कन्हान नदी डायवर्जन योजना को लेकर गहन समीक्षा बैठक आयोजित की। विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख ने जानकारी दी कि राज्य की महायुति सरकार ने कन्हान नदी डायवर्जन परियोजना के लिए 1880 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस परियोजना के तहत कोच्छी बैराज से कन्हान नदी का पानी कोलार परियोजना में लाया जाएगा, जिससे कोलार बांध की ऊंचाई 7.57 मीटर बढ़ाई जाएगी। इस योजना से सावनेर, कलमेश्वर, काटोल और नरखेड़ तालुका की कुल 12,914 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई के अंतर्गत आएगी। डॉ. देशमुख ने कहा कि इस क्षेत्र में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, और यहां संतरा उत्पादक किसान बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में यह परियोजना किसानों के लिए राहतकारी साबित होगी। बैठक में सावनेर, कलमेश्वर, नरखेड़ और काटोल तालुका में सिंचाई के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। खासतौर पर सावनेर और कलमेश्वर तालुका में कोलार नदी के दाईं ओर एक बंद पाइपलाइन नहर प्रस्तावित की गई है, जिससे लगभग 1200 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित होगी। इसके अलावा, विधायक डॉ. देशमुख ने निर्देश दिए कि सावनेर-कलमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अधिकतम हिस्से को इस परियोजना के लाभ क्षेत्र में शामिल किया जाए। योजना के तहत सावनेर में 2450 हेक्टेयर और कलमेश्वर में 2046 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई के अंतर्गत आएगी इस परियोजना के कारण सावनेर तालुका के सालई (पूर्ण), तिडंगी (पूर्ण) और नांदागोमुख (आंशिक) गांव जलमग्न होंगे। इसके अलावा, 3.50 किमी लंबी टावर लाइन डूब क्षेत्र से गुजर रही है, जिसे नए मार्ग पर स्थानांतरित करना होगा। इस समीक्षा बैठक में नरेंद्र निमजे (कार्यकारी अभियंता, नागपुर पाटबंधारे विभाग, उत्तर नागपुर) और किरण मुनगिनवार (कार्यकारी अभियंता, पाटबंधारे परियोजना अन्वेषण विभाग, नागपुर) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में परियोजना की योजना और संभावित भूमि अधिग्रहण पर विस्तार से चर्चा की गई।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई