नागपुर. क्लिक 2Cloud Tech Pvt. Ltd. और सार्थक बहुउद्देशीय संस्था, नागपुर द्वारा विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस के उपलक्ष्य में एकलारी गांव में नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र जांच, रक्त जांच, दंत चिकित्सा, बीपी, शुगर, थायरॉइड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षणों की सुविधाएं प्रदान की गईं। इस शिविर में 1172 नागरिकों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में 732 लोगों को मुफ्त में चश्मे वितरित किए गए, जो कि क्लिक 2Cloud Tech Pvt. Ltd. के सीईओ श्री प्रशांत मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए थे। इसके अलावा, आयरन और कैल्शियम की गोलियां, CBC, थायरॉइड, हीमोग्लोबिन एवं रैंडम शुगर टेस्ट जैसी सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं शिविर के आयोजकों में संजय लहाने (दृष्टि तज्ञ सचिव, सार्थक संस्था), सुनील भोयर, अनिल आमटे, शिवाजी राव ग्रामीण संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर ऑप्टोमेट्रिस्ट निमिका बडोले, भावना (गोंदिया), ऋतिका सयाम, अवंतिका आहेराओ, बबिता साहू और प्रणय चिमणकर को सम्मानित किया गया। साथ ही, एडवोकेट प्रभात मिश्रा और दृष्टि तज्ञ संजय लहाने का भी पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट प्रभात मिश्रा, संजय लहाने, अमोल उमरकर, नितिन धांडे, बालपांडे साहेब, गजबिए ताई, इक्विटास योगिता वाठ, कृष्णा भुसारी और राजेंद्र सर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।










