आयल रिसाइकिल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

चंद्रपुर. चंद्रपुर के पडोली स्थित MIDC क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गई। यह आग लक्की पेट्रोलियम नामक आयल रिसाइकिल फैक्ट्री में लगी, जहां बड़ी मात्रा में खराब तेल का भंडारण किया जाता है और उसे फिल्टर कर रिसाइकिल किया जाता है। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक ड्रमों में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। साथ ही, फैक्ट्री से उठता गहरा काला धुआं भी शहर के कई इलाकों से देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने में समय लग सकता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी की जान हानि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, और प्रशासन लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील कर रहा है।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई