Desk news. देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव सहित अन्य ज्ञात-अज्ञात शहीदों की स्मृति में प्रभाग 17 की पूर्व नगरसेविका सौ. हर्षला मनोज साबळे एवं समस्त नागपुरवासियों की ओर से शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर हर्षला मनोज साबळे ने कहा, “शहीदों के बलिदान को अमर रखने और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह स्मारक स्थापित किया गया है।” कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने शहीदों के त्याग को नमन करते हुए नई पीढ़ी से देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने की अपील की। इस ऐतिहासिक अवसर पर गणेश तेलरांधे, सुरज बांते, राजेश कुंभलकर, उमेश सूर्यवंशी, लालसिंग यादव, मिलिंद येवले, लेकूरवाळे गुरुजी, नितीन खरे, विजय कांबळे, गुड्डू (अमर) जोशी, चिकू धांडे, आशिष वैद्य, प्रितीश गंगशेट्टीवार, विपुल लोखंडे, अश्विन गणवीर, हर्ष मते, हर्षल काटवे, संदेश उके, हेमंत शाहू, कुंदा श्यामकुवर, प्रणय श्रीखंडे, वैभव शिंदे पाटील, अक्षय लक्षणे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा मौजूद रहे।










