फहीम खान के बाद यूसुफ शेख के घर पहुंचा बुलडोजर

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा मामले में अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है. फहीम खान के घर पर बुलडोजर एक्शन के बाद नागपुर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने इस हिंसा में आरोपी यूसुफ शेख के घर के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया है.
ये एक्शन ऐसे समय में हुआ है जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया था. इसके बाद नागपुर नगर निगम (NMC) ने सोमवार को फहीम खान के अवैध रूप से निर्मित घर को ध्वस्त कर दिया. फहीम खान कथित तौर पर नागपुर के महल, हंसपुरी और भालदारपुरा इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड है. दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 22 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं ने पूछा ​था कि क्या उत्तर प्रदेश की तरह नागपुर में भी दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा? इस सवाल पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था, ‘जब सही समय आएगा, तब कार्रवाई की जाएगी.’ इसके कुछ ही दिनों बाद एनएमसी ने फहीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी. फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नागपुर शहर अध्यक्ष है. उसने कथित तौर पर यशोधरा नगर के संजय बाग कॉलोनी में प्लॉट नंबर 61/ए पर अवैध निर्माण कराया था. एनएमसी ने पहले महिरुनिस्सा शमीम खान के नाम से एक नोटिस जारी किया था, जिसकी एक प्रति फहीम खान के घर पहुंचाई गई थी. इस नोटिस में फहीम खान और उसके परिजनों से कहा गया था कि एक सप्ताह के अंदर वे अपना अवैध निर्माण तोड़ लें, वरना नागपुर नगर निगम की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी.
फहीम खान को नागपुर में हुए दंगों के दौरान हिंसा भड़काने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उस पर देशद्रोह का भी मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सांप्रदायिक हिंसा में उसकी कथित भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है.

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई