राणा सांगा का अपमान सहन नहीं करेगा देश: भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ. सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा संग्राम सिंह ‘राणा सांगा’ को ‘गद्दार’ कहा। डॉ. सिंह ने इसे इतिहास का अपमान, भारतीय वीरता पर हमला और सपा की तुष्टिकरण की राजनीति का निंदनीय उदाहरण बताया।

डॉ. सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा,
“सपा सांसद का यह दावा कि ‘राणा सांगा ने बाबर को भारत बुलाया’, पूरी तरह से झूठ और भ्रामक है। यह उनके इतिहास के प्रति सतही ज्ञान को दर्शाता है। वास्तविकता यह है कि बाबर को भारत में बुलाने वाले इब्राहिम लोदी के असंतुष्ट दरबारी, विशेष रूप से दौलत खान लोदी और आलम खान थे। इसका उल्लेख स्वयं बाबर की आत्मकथा ‘बाबरनामा’ में मिलता है। इसके विपरीत, राणा सांगा ने बाबर के खिलाफ खानवा के युद्ध (17 मार्च 1527) में विशाल राजपूत सेना का नेतृत्व किया था। एक आँख, एक हाथ और अस्सी घावों के बावजूद उन्होंने बाबर की सेना से आखिरी सांस तक संघर्ष किया।*” डॉ. सिंह ने सपा प्रमुख से पूछा, “क्या कोई ‘गद्दार’ अपनी मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देता है?”

ऐतिहासिक तथ्यों का दिया हवाला

डॉ. सिंह ने ऐतिहासिक पुस्तकों का उल्लेख करते हुए कहा कि राणा सांगा की वीरता को नकारना असंभव है। उन्होंने बताया कि –

‘ए हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ (जॉन केय, पेज 345) में मुगल आक्रमण के खिलाफ उनके प्रतिरोध का उल्लेख है।

‘द मुगल एम्पायर’ (जॉन एफ. रिचर्ड्स, पेज 23) में खानवा युद्ध के बारे में विस्तार से बताया गया है।

‘द राजपूत्स’ (जी.एच. ओझा, पेज 234) में राजपूत शक्ति के संगठन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।

‘ए हिस्ट्री ऑफ राजस्थान’ (आर.सी. जखमोला, पेज 201) और ‘राणा सांगा: ए स्टडी ऑफ हिज लाइफ एंड टाइम्स’ (रघुबीर सिंह, पेज 12) में उनके सैन्य अभियानों और बलिदान की अमर गाथा दर्ज है।

डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा,
“राणा सांगा का अपमान केवल राजपूत समाज का नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू परंपरा और भारत के स्वाभिमान पर आघात है।”

समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा,
“समाजवादी पार्टी की दूषित राजनीति हर मर्यादा पार कर चुकी है। यह वही पार्टी है, जिसने ‘रामचरितमानस’ की प्रतियां जलाईं, औरंगजेब जैसे क्रूर आक्रांता का महिमामंडन किया और अब राणा सांगा जैसे महान योद्धा को बदनाम करने का घृणित प्रयास कर रही है। मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति में डूबी सपा को देश के गौरवशाली इतिहास और भारतीय अस्मिता की कोई परवाह नहीं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई