अन्न सुरक्षा और हल्दी के लिए बाजार संपर्क कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

नागपुर. अन्न सुरक्षा और हल्दी के लिए बाजार संपर्क विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम शहर के सेंटर प्राईट होटल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के अध्यक्ष पल्ले गंगाधर रेड्डी थे। इस अवसर पर स्पाइसेस बोर्ड इंडिया की सचिव पी. हेमलता, एन भवानी, भारतीय वन सेवा के अधिकारी किशोर मानकर, कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंचभाई, वैज्ञानिक-सी डॉ. मनीष मोंघे और स्पाइसेस पार्क के डॉ. भारत गूडदे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पल्ले गंगाधर रेड्डी ने बाजार विकास और गुणवत्ता वृद्धि में बोर्ड की रणनीतिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि हल्दी के ब्रांडिंग और बाजार विस्तार के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के पहले सत्र में डॉ. पंचभाई ने हल्दी की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर मार्गदर्शन दिया। दूसरे सत्र में डॉ. मनीष मोंघे ने हल्दी के प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं, डॉ. ममता धनकुटे ने हल्दी के उत्पादन सुधार, गुणवत्ता वृद्धि और निर्यात बढ़ाने के लिए स्पाइसेस बोर्ड की रणनीतिक पहल पर उपयोगी सत्र लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पल्ले गंगाधर रेड्डी और अन्य मान्यवरों के हाथों संपन्न हुआ। इसमें कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई