हाथियों के हमले से किसानों का भारी नुकसान

आरमोरी. आरमोरी वनपरिक्षेत्र के मौजा-इंजेवारी (तहसील आरमोरी) में पिछले चार-पांच दिनों से हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे मक्का और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डॉ. अशोकजी नेते ने मौके पर पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। किसानों के अनुसार, हाथियों का झुंड लगभग 32 की संख्या में है, जो दिन में जंगल में रहता है और शाम 7 बजे खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर देता है। इस संदर्भ में सांसद डॉ. अशोकजी नेते ने वनसंरक्षक अधिकारी रमेशकुमार से दूरभाष पर संपर्क कर जल्द से जल्द पंचनामा कर किसानों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए।गांव में हाथियों का प्रवेश रोकने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष ‘हुलाटीम’ तैनात की गई है। यह टीम मशाल जलाकर और भाले लेकर रातभर गश्त कर रही है। वन विभाग ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है ताकि लगातार निगरानी रखी जा सके। गांव में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है। गांववालों को जंगल में न जाने, अकेले बाहर न निकलने और हाथियों की हरकतों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। सांसद डॉ. अशोकजी नेते ने भरोसा दिलाया कि “गांववाले चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं।” भाजपा जिला महामंत्री सदानंदजी कुथे, क्षेत्रीय सहायक वाय.के. दोडके, वनरक्षक एन.बी. भर्रे, युवा नेता विकास पायदलवार, शरद भोयर, डाकराम कुंबरे, योगाजी कुकडकर, गंगाधर पात्रीकर, सुधाकर बनकर, सुदाराम पात्रीकर, धनपाल बांबोळे, विलास किरनापुरे, खेमराज पात्रीकर, आशिष पात्रीकर, युवराज पात्रीकर, गोपाल वट्टी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई