नागपुर. शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शासकीय दंत महाविद्यालय, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद स्वास्थ्य विभाग (सावनेर और कलमेश्वर), रणजीत देशमुख दंत महाविद्यालय (हिंगना रोड), एनकेपी साल्वे मेडिकल कॉलेज एवं लता मंगेशकर अस्पताल (हिंगना रोड) के संयुक्त सहयोग से कैंसर मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 फरवरी 2025 से 19 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसके आयोजक सावनेर-कलमेश्वर क्षेत्र के विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख हैं।
इसी अभियान के अंतर्गत 3 मार्च को ग्रामीण अस्पताल, सावनेर में कैंसर जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 379 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 49 मरीजों में कैंसर के स्पष्ट लक्षण पाए गए। इन मरीजों को रणजीत देशमुख दंत महाविद्यालय और लता मंगेशकर अस्पताल (हिंगना रोड, नागपुर) में आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख ने कहा, “कैंसर मुक्त अभियान के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देना जरूरी है। खैनी, तंबाकू, सिगरेट और गुटखा के कारण कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। इस घातक बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता फैलाना जरूरी है। हमारी टीम इस अभियान के तहत 1 लाख घरों और 4.50 लाख लोगों तक पहुंच चुकी है, जहां कैंसर के संभावित लक्षणों की जांच की जा रही है। हमने शिविरों में मेमोग्राफी, पैप स्मीयर टेस्टिंग वैन और ओरल कैंसर जांच वैन की भी व्यवस्था की है। कैंसर के हर प्रकार के इलाज की सुविधा दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर मरीजों को टाटा जैसे बड़े कैंसर अस्पतालों में भी भेजा जाएगा। मेरा लक्ष्य पूरे सावनेर-कलमेश्वर विधानसभा क्षेत्र को कैंसर मुक्त बनाना है।” इसके अलावा, घातक गर्भाशय कैंसर की रोकथाम के लिए “माझी माऊली फाउंडेशन” के माध्यम से 19 वर्ष तक की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है, इसकी जानकारी डॉ. आयुश्री आशिषराव देशमुख ने दी। रणजीत देशमुख दंत महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अभय कोलते ने विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “डॉ. देशमुख 2016 से कैंसर उन्मूलन के लिए प्रयासरत हैं। यह एक पुनीत कार्य है। महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में वे अकेले ऐसे विधायक हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।” इस मौके पर एनकेपी साल्वे मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. सजल मित्रा, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण जाधव, ग्रामीण अस्पताल की अधीक्षक डॉ. मनीषा ढोबले, डॉ. विनय हजारे, सामाजिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. अनिरुद्ध देवके, सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. नितीन वासनिक, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विवेक हरकरे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा भालेराव, डॉ. संदीप गुजर, डॉ. विवेक ठोंबरे, डॉ. वेणुगोपाल रेड्डी, डॉ. राहुल दाते, डॉ. परेश झोपे, डॉ. विजय धोटे, डॉ. सुधीर रावलानी, डॉ. संदीप खंडाइतकर समेत कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अगला कैंसर जांच एवं उपचार शिविर 7 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ेगांव में आयोजित किया जाएगा।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










