नागपुर. महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, बल्कि अगर उनका इस्तीफा पहले लिया जाता, तो और भी अच्छा होता। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए संतोष देशमुख हत्याकांड के वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। पंकजा मुंडे ने कहा, “वे वीडियो इतने भयावह थे कि मैंने उन्हें देखने की हिम्मत तक नहीं जुटाई। जिन्होंने संतोष देशमुख की निर्ममता से हत्या की और इसका वीडियो बनाया, वे अमानवीय मानसिकता के हैं। इस घटना के बाद मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी भूमिका स्पष्ट की थी। इस हत्याकांड में कौन शामिल है, यह जांच एजेंसियों को तय करना है, इसलिए मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं करूंगी।” उन्होंने आगे कहा कि “जिन युवकों ने इस हत्या को अंजाम दिया, उनकी वजह से पूरे राज्य में एक निर्दोष समाज बदनाम हो रहा है। संतोष देशमुख का समाज भी इस घटना से आक्रोश में है। हमारे राज्य में हर चीज को जाति से जोड़ा जाता है, लेकिन हमें समझना चाहिए कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। जैसे अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, वैसे ही नेताओं की भी कोई जाति नहीं होती।” पंकजा मुंडे ने संतोष देशमुख के परिवार से हाथ जोड़कर माफी मांगी और मांग की कि “इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।” धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर उन्होंने कहा, “मैं इस इस्तीफे का स्वागत करती हूं, लेकिन यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। दरअसल, यह इस्तीफा देने की नौबत ही नहीं आनी चाहिए थी, अगर सही समय पर फैसला लिया जाता तो यह स्थिति नहीं बनती।”
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










