नागपुर रेलवे स्टेशन के पुराने रिजर्वेशन हॉल की गिरी दीवार

नागपुर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के इटारसी छोर पर स्थित गार्ड लॉबी के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे मेल सर्विस की इमारत से सटी पुराने रिजर्वेशन हॉल की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पुरानी इमारतों को गिराने का काम चल रहा था। पुराने रिजर्वेशन हॉल का 90% हिस्सा पहले ही तोड़ा जा चुका था, और गिरी हुई दीवार इसी इमारत का पिछला हिस्सा थी। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से टीन की ऊंची फेंसिंग पहले ही लगा दी थी, जिससे इस हादसे की गंभीरता कुछ हद तक कम हो गई। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन यह घटना स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर रही है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई