कलमना पुलिस ने दो घरफोड़ियों का किया पर्दाफाश

नागपुर. नागपुर शहर के कलमना थाना पुलिस ने घरफोड़ियों के दो मामलों का खुलासा करते हुए चार विधि संघर्षग्रस्त बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 3,32,000 रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मामलों में फरियादी परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर के ताले तोड़े और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। जब फरियादियों ने वापस आकर घर का हाल देखा, तो उन्हें चोरी का पता चला और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कलमना पुलिस ने चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध किशोर चोरी के मामलों में संलिप्त हो सकते हैं। इस पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार विधि संघर्षग्रस्त बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए कुल 3,32,000 रुपये मूल्य का सोना-चांदी, नकदी और मोबाइल बरामद किया है। यह सफल कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (परिक्षेत्र क्रमांक 05) निकेतन कदम और सहायक पुलिस आयुक्त, कामठी विभाग, नागपुर शहर विशाल क्षीरसागर के मार्गदर्शन में की गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रविण काले, पुलिस निरीक्षक (अपराध) सतिश आडे, पुलिस उपनिरीक्षक संतोषकुमार रामलोड और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
कळमना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में भी इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उनकी टीम मुस्तैदी से काम करती रहेगी।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई