खाद की लिंकिंग के जरिए किसानों की लूट: अनिल देशमुख

नागपुर. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किसानों को पूर्ण कर्जमाफी का आश्वासन देकर उनके वोट हासिल किए, लेकिन सत्ता में आते ही इस वादे को भुला दिया गया। साथ ही, फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का वादा भी किया गया था, लेकिन इसे भी ठुकरा दिया गया। न तो प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की गई और न ही फसलों को उचित दाम मिले, जिससे किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। खाद की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, लेकिन अब इसमें एक और नई समस्या जोड़ दी गई है। आवश्यक खाद की कमी दिखाकर किसानों को जबरन उन उत्पादों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिनकी कोई मांग नहीं है। इस तरह से राज्य की सत्ताधारी पार्टी किसानों को लूटने का काम कर रही है, ऐसा आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने लगाया है। खेती के लिए डीएपी, यूरिया और 10:26:26 जैसे खादों की भारी मांग रहती है। फसल उत्पादन बढ़ाने और बागवानी को मजबूती देने के लिए भी इनकी जरूरत होती है। लेकिन अब खाद कंपनियां इस मांग का फायदा उठाकर किसानों पर दबाव बना रही हैं। आवश्यक खाद के साथ-साथ गैर-जरूरी उत्पादों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिनका कोई खास उपयोग नहीं होता। यह समस्या पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर देखी जा रही है, लेकिन कृषि विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है, जिससे खाद कंपनियों को मनमानी करने का मौका मिल रहा है। इस वजह से पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को और मुश्किल में डाला जा रहा है। अनिल देशमुख ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के हित की बजाय उद्योगपतियों के पक्ष में खड़ी है। डीएपी की मांग अधिक होने पर किसानों को नैनो यूरिया, 12:61:00, सल्फर और पीडीएम पोटाश खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। इसी तरह, यूरिया की कमी बताकर 19:19:19 और पीडीएम पोटाश लेने के लिए बाध्य किया जाता है। दुकानदारों को भी इस जबरदस्ती के लिए मजबूर किया जाता है और उन पर कार्रवाई का डर दिखाया जाता है। लेकिन खाद कंपनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जो बिना लिंकिंग किए दुकानों को खाद उपलब्ध ही नहीं कराती हैं।किसानों के बीच सबसे ज्यादा मांग वाले 10:26:26 खाद की पिछले चार महीनों से एक भी खेप नागपुर जिले में नहीं आई है। कृषि विभाग इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रहा है। अधिकारी सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि “हमने मांग तो की है, लेकिन कंपनियां इसे भेज नहीं रही हैं, इसमें हम क्या कर सकते हैं? एक तरफ नेता सत्ता की राजनीति में व्यस्त हैं, वहीं किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान देने के लिए किसी के पास समय नहीं है। यही वजह है कि किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं, ऐसा कहना है अनिल देशमुख का।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई