महा मेट्रो नागपूर का 11वां स्थापना दिवस, सफलता के 10 साल

नागपुर. नागपूर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन और 2015 से नागपूर शहर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। कल महा मेट्रो नागपूर का 11वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 2015 से 2025 तक के इस दस साल के सफर में महा मेट्रो ने कई सफलता की ऊंचाइयां छुईं, जिसमें नागपूर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का फेज – 1 पूरा हुआ और फेज – 2 के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। इसके साथ ही नागपूर मेट्रो ने कई कीर्तिमान स्थापित किए, जिसमें एशिया के सबसे लंबी डबल डेकर वर्धा रोड व्हाया-डॉक्ट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मेट्रो श्रेणी के तहत दर्ज किया गया। नागपूर मेट्रो की कार्यवाही को अन्य राज्यों के शहरों में भी सराहा गया। इसके अतिरिक्त, नागपूर मेट्रो प्रोजेक्ट फेज – 2 का शिलान्यास हुआ और अब मेट्रो की यात्रा नई चुनौतियों के साथ जारी है। नागपूर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज – 2 की लंबाई 43.8 किमी है और इसमें 32 मेट्रो स्टेशन होंगे। नागपूर मेट्रो, शहर की सार्वजनिक परिवहन की पहली पसंद बन चुकी है। अब यह मेट्रो शहर के चारों ओर काम कर रही है, जिसमें कॉलेज और स्कूल जाने वाले छात्र, नौकरी पेशा लोग और महिलाएं बड़ी संख्या में मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं। मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक उपलब्ध है, और हर 10 मिनट में मेट्रो चल रही है।

2014
* 21 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागपूर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन

2015 से 2025 तक के प्रमुख घटनाक्रम
* 18 फरवरी 2015: नागपूर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की स्थापना
* 31 मई 2015: नागपूर मेट्रो के कार्य की शुरुआत
* 23 जनवरी 2017: नागपूर मेट्रो का महा मेट्रो में रूपांतरण
* 2 अगस्त 2017: पहले 3 मेट्रो कोच नागपूर शहर में पहुंचे
* 30 सितंबर 2017: मेट्रो ट्रायल रन की शुरुआत और महा कार्ड का लॉन्च
* 21 अप्रैल 2018: एयरपोर्ट साउथ से खापरी के बीच जॉय राइड की शुरुआत
* 22 नवंबर 2018: चीन के CRRC डालीयन प्लांट से मेट्रो ट्रेन रवाना
* 8 जनवरी 2019: फेज – 2 प्रोजेक्ट को राज्य सरकार से मंजूरी मिली
* 7 मार्च 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑरेंज लाइन का उद्घाटन
* 9 दिसंबर 2019: तेलंगाना सरकार द्वारा वारंगल मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए महा मेट्रो को नियुक्त किया
* 28 जनवरी 2020: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा अँक्वा लाइन का उद्घाटन

आगे आने वाले वर्षों में महा मेट्रो के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं, जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाना और अन्य कई विकासात्मक कार्य हुए।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई