मोडी लिपि के संरक्षण से ही ज्ञान परंपरा सुरक्षित रहेगी: प्रभारी कुलगुरु डॉ. राजेंद्र काकडे

नागपुर. भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित रखने के लिए सभी प्रकार की लिपियों का संरक्षण आवश्यक है। यह प्रतिपादन राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरु डॉ. राजेंद्र काकडे ने किया। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग और महाराष्ट्र सरकार के पुरालेख संचालनालय, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में मोडी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला का उद्घाटन मंगलवार, 11 फरवरी 2025 को इतिहास विभाग के सभागार में किया गया। इस अवसर पर डॉ. काकडे ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र काकडे ने की। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार के पुरालेख संचालनालय के शोध सहायक श्री संजय आवळे, शोध सहायक श्री भरत गवळी, विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विद्याशाखा अधिष्ठाता डॉ. शामराव कोरेटी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। डॉ. काकडे ने कहा कि यदि लिपियां विलुप्त हो जाएंगी, तो इतिहास भी लुप्त हो जाएगा, इसलिए लिपियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय में पूरे विश्व से विद्यार्थी अध्ययन करने आते थे, जहां अनेक लिपियों में लिखे ग्रंथ उपलब्ध थे। आज भी 16 हजार से अधिक हस्तलिखित पांडुलिपियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मोडी लिपि मराठी भाषा से उत्पन्न हुई है और इससे ऐतिहासिक दस्तावेजों का अध्ययन किया जा सकता है। यदि मोडी लिपि को पुनर्जीवित किया जाए, तो भारतीय ज्ञान विश्वभर में फैल सकता है। मोडी लिपि से मिलेगा ऐतिहासिक दस्तावेजों का ज्ञान कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डॉ. शामराव कोरेटी ने कहा कि मोडी लिपि के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर सहित विभिन्न संग्रहालयों में मोडी लिपि में लिखे ऐतिहासिक दस्तावेज मौजूद हैं। इन दस्तावेजों से तत्कालीन राजस्व प्रणाली, भूमि व्यवस्थापन और गुप्त प्रशासनिक निर्णयों की जानकारी मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मोडी लिपि के अध्ययन से मराठा शासनकाल की सभ्यता और संस्कृति को दुनिया के सामने लाया जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मोडी लिपि के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए श्री संजय आवळे ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों के निर्माण से जुड़े आर्थिक विवरण भी मोडी लिपि में लिखे गए थे। यदि विद्यार्थी इस लिपि का प्रशिक्षण लें, तो वे ऐतिहासिक शोध में नए तथ्य उजागर कर सकते हैं। इस कार्यशाला के समन्वयक डॉ. रामभाऊ कोरेकर और सह-समन्वयक अशोक नैताम कार्यभार संभाल रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रामभाऊ कोरेकर ने किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई