नागपुर में मिला दुर्लभ सफेद सांप, वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी ने सुरक्षित किया

नागपुर. नागपुर के वाठोड़ा इलाके में सोमवार रात एक दुर्लभ सफेद रंग का सांप दिखाई दिया, जिससे स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। रात करीब 12:30 बजे उमेश भोयर नामक व्यक्ति ने वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी के सदस्य लकी खलोडे को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य लकी खलोडे, नीतीश भांदक्कर और अभिषेक सहारे तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर टीम ने छानबीन की और पाया कि यह दुर्लभ सफेद रंग का सांप “कॉमन सैंड बोआ” (मातीखाया) था। सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अल्बिनो सांप क्यों होते हैं सफेद? विशेषज्ञों के अनुसार, किसी जीव में मेलानिन की कमी होने पर उसका रंग सफेद हो जाता है, और इसी कारण यह सांप भी सफेद दिखाई दिया। इस प्रकार के अल्बिनो सांप बहुत ही दुर्लभ होते हैं और प्रकृति में इन्हें देखना असामान्य है। वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी के सचिव नीतीश भांदक्कर ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई दुर्लभ या विषैला जीव दिखाई दे, तो तुरंत वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जा सके।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई