गांधी विद्यामंदिर में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित

नागपुर. महाराष्ट्र के जनप्रिय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिवसेना महिला आघाड़ी की जिला प्रमुख सौ. मनीषा पापडकर के नेतृत्व में प्रभाग क्रमांक 31, राजे रघुजी नगर स्थित गांधी विद्यामंदिर सोमवारी क्वार्टर में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, नाश्ता एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं दमदार विधायक डॉ. मनीषा ताई कायंदे के जन्मदिन पर केक काटकर उनका उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा महाराष्ट्र की जनता के लिए किए गए जनहित कार्यों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने अब तक के किसी भी मुख्यमंत्री की तुलना में अधिक जनता-हितैषी योजनाएं शुरू की हैं। खासकर महिलाओं के लिए “लाडकी बहिण योजना”, जिसमें आर्थिक सहायता दी जा रही है, और महिलाओं को एसटी बस में 50% किराए की छूट, जिससे न केवल महिलाओं को राहत मिली बल्कि महाराष्ट्र परिवहन विभाग को भी आर्थिक मजबूती मिली है। इसके अलावा “तीर्थ दर्शन योजना” के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थलों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। “वयश्री योजना” के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ₹3000 मासिक मानधन प्रदान किया जा रहा है। “अहिल्याबाई होळकर योजना” के तहत महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। “मुख्यमंत्री वैद्यकीय कक्ष” के माध्यम से कई जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जनता का मुख्यमंत्री बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह आम आदमी के लिए समर्पित नेता हैं। सड़क पर कहीं भी दुर्घटना हो तो वे तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कभी भी अपने पद का अहंकार नहीं दिखाया और जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुरज भाऊ गोजे, शहर संघटक नरेश मोहाडीकर, उपजिला संघटिका मंजुषा पाणबुडे, उपजिला संघटिका मनिषा पराड, शहर प्रमुख पूनम चाडगे, कामठी विधानसभा संघटक दीपा पचोरी, शहर प्रमुख रूपाली बोकडे, लता बर्डे, शिल्पा थोटे, तीलोतमा फालके, मोना शेंडे, बाबा लारोरकर समेत कई शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई