‘वॉटर जीनियस’ परीक्षा में 3 लाख से अधिक प्रतिभागी, जल संरक्षण के प्रति ऐतिहासिक पहल

नागपुर. जल संकट की बढ़ती समस्या के प्रति जनजागृति लाने के उद्देश्य से “वॉटर जीनियस – स्वयं जागृति से विश्व जागृति” परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी को वैश्विक स्तर पर किया गया। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित हुई। नटराज निकेतन संस्था, समविद इंटरनेशनल प्रा. लि. (साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप), वॉटरशॉपी वर्ल्डवाइड और वन हेल्थ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से इस परीक्षा में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस परीक्षा में महाराष्ट्र, राजस्थान, मुंबई, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के छात्र शामिल हुए। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल सुरक्षा, जल प्रदूषण, जल कानून और जल स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। 6 से 80 वर्ष तक के लोगों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। इस परीक्षा की संकल्पना जल विशेषज्ञ श्री मुकुंद विलास पात्रीकर ने प्रस्तुत की, जबकि नटराज निकेतन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मंगलाताई पात्रीकर के मार्गदर्शन में इस पहल को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षा ऑफलाइन, जबकि अन्य संगठनों और स्वतंत्र प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन आयोजित की गई। खासतौर पर 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए यह परीक्षा “जल विशेषज्ञ” के रूप में करियर बनाने का सुनहरा अवसर बनी। 100 अंकों की इस परीक्षा में जल संरक्षण, जल गुणवत्ता और जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इस पहल की ब्रांड एंबेसडर मिसेज इंडिया यूएमबी 2024 और प्रसिद्ध फैशन इन्फ्लुएंसर मिसेज मधुलिका जगदाळे हैं। वहीं, युवा एंबेसडर के रूप में गार्गी मुकुंद पात्रीकर (कक्षा 3) और गायत्री निखिल व्यास (एमबीबीएस प्रथम वर्ष) ने इस अभियान को मजबूती से समर्थन दिया। इस परीक्षा के अगले चरण में और भी व्यापक स्तर पर इसे फैलाने की योजना है। दिसंबर 2025 तक 1 करोड़ लोगों को इस परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जल समस्या के समाधान हेतु वैश्विक स्तर पर जल विशेषज्ञ तैयार किए जा सकें। इस अभियान के सफल आयोजन में एडवोकेट मधुरा व्यास, समविद इंटरनेशनल के निखिल व्यास, हर्षदा पात्रीकर, पायल जाचक, अदिति सारावे, आकाश सूर्यवंशी, आकाश बोकडे, शेखर रेड्डी, विनोद बरबटे और वैशाली शिंदेकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जल संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम न केवल सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals – SDGs) को गति देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। इस परीक्षा से नागरिकों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे जल संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बनेंगे। जल विशेषज्ञ श्री मुकुंद विलास पात्रीकर द्वारा जल संरक्षण के लिए लिया गया यह अनूठा कदम निश्चित रूप से सराहनीय है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई