मोतीबाग नैरो गेज रेल म्यूजियम में स्मारिका स्टाल बनेगा, दर्शकों के लिए नया आकर्षण

Desk news. मोतीबाग स्थित छोटी लाइन रेल संग्रहालय नागपुर शहर का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो रेल इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। यह संग्रहालय न केवल नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए, बल्कि आगंतुकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन चुका है। इसमें स्थापित ऐतिहासिक धरोहरों जैसे नैरो गेज भाप और डीजल इंजिन, कोच और मालगाड़ी डिब्बे, और आकर्षक प्रतिकृतियाँ म्यूजियम परिसर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, म्यूजियम में वन्य प्राणियों की प्रतिकृतियों को विशेष स्थान दिया गया है, ताकि बच्चों और बयस्कों में आकर्षण बना रहे। शेर, मांभर, हिरण, चीतल, और सारस की प्रतिकृतियाँ दर्शकों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बन चुकी हैं। इसके अलावा, टॉय ट्रेन की जॉय राइड, हरे-भरे लॉन, और बच्चों के लिए झूले और राइड्स भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं। अब, इस संग्रहालय में एक और नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है—स्मारिका स्टाल। एक नैरो गेज सवारी डिब्बे को सुंदर आंतरिक साज सज्जा प्रदान कर वातानुकूलित किया जाएगा। इस स्टाल में रेल विभाग से जुड़ी स्मारिकाएँ जैसे रेल इंजन और डिब्बे के मॉडल, की-चेन, फ्रिज मैगनेट, पेंटिंग, चित्र, टी-शर्ट, और कैप बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह स्मारिका आगंतुकों के लिए संग्रहालय की यादों को ताजा रखने के साथ-साथ उनके घर की शोभा भी बढ़ाएगी। इसके अलावा, संग्रहालय के बाहर एक आकर्षक स्टीम इंजन का आकृति वाला साइन बोर्ड भी कामठी रोड पर लगाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बनेगा। यह साइन बोर्ड फाइबर से बना होगा और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करेगा। संग्रहालय में खान-पान की सुविधा भी प्रदान करने के लिए, देश के एकमात्र रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट को फिर से चालू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, और इसके लिए निविदाएं भी मंगाई गई हैं। इस तरह, मोतीबाग नैरो गेज रेल म्यूजियम दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने जा रहा है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई