31वीं ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला और लोकनृत्य सोहला 10 से 19 जनवरी तक नागपुर में

नागपुर. केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय के तहत नागपुर के सिविल लाइन स्थित दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा हर साल आयोजित होने वाला ‘ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला और लोकनृत्य सोहळा’ इस वर्ष 10 से 19 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह मेले का 31वां वर्ष है, जिसकी जानकारी आज एक पत्रकार सम्मेलन में केंद्र की निदेशक आस्था कार्लेकर ने दी। दस दिवसीय इस मेले में विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शन और पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थों की दालने भी होंगी। उद्घाटन 10 जनवरी शुक्रवार को शाम 6:30 बजे होगा, और नागरिकों के लिए मेले में प्रवेश 2 बजे से 9:30 बजे तक निःशुल्क रहेगा। मेले में 150 से अधिक हस्तकला कलाकारों और 200 से अधिक लोक और आदिवासी कलाकारों का सहभागिता होगा। 10 से 13 जनवरी तक विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकनृत्य जैसे त्रिपुरा का होजागिरी, उत्तर प्रदेश का मयूर, राजस्थान का कालबेलिया, पंजाब का भांगड़ा, पुडुचेरी का मस्करत और ओरिसा का गोटीपुआ सादर किए जाएंगे। 14 जनवरी को सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के तहत ‘महाराष्ट्राची लोकधारा’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी को दिव्यांग बच्चों द्वारा भारतीय लोक और आदिवासी नृत्य शैली पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 16 से 19 जनवरी तक गुजरात का सिद्धी धमाल, हरियाणा का घूमर/फाग, जम्मू कश्मीर का रौफ, नागालैंड का अफिलो कुवो और सिक्कीम का सिंघी छम/स्नो लायन नृत्य सादर किए जाएंगे। इसके साथ ही मेले में विभिन्न राज्यों के हस्तकला स्टॉल्स होंगे, जिनमें हँड ब्लॉक प्रिंटिंग, एम्ब्रॉयडरी, जामदानी साड़ी, कश्मीरी कला, फर्निचर, कार्पेट, हस्तकला वस्तुएं और भारतीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल्स भी होंगे। कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क 30 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। आयोजकों ने सभी कलाप्रेमियों और नागरिकों से इस सांस्कृतिक मेले में भाग लेने की अपील की है। सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह मेले का आयोजन होगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई