Desk news. सावनेर तहसील के वाकी गांव में कचरा प्रबंधन के तहत कचरा जमा करने की टंकी का निर्माण हो रहा था। लेकिन यह काम बेहद घटिया गुणवत्ता का था। निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे मसाले में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। बिना किसी नींव की खुदाई के केवल दीवार बनाकर टंकी तैयार की जा रही थी। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सावनेर-कलमेश्वर क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख से शिकायत की। शिकायत मिलते ही विधायक देशमुख तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीडीओ को वहीं बुलाया। काम की खराब गुणवत्ता को देखते हुए उन्होंने तुरंत निर्माण कार्य बंद करने और संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरे क्षेत्र में घटिया गुणवत्ता का काम किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।” इस मौके पर अशोक धोटे, रोहित मुसले, किशोर चौधरी, किशोर मुसले, नाना गुडधे, प्रमोद पिंपले, प्रशांत खोरगड़े, अनंता पडाल, अतुल पाटिल, राजू पांडे समेत भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।










