नागपुर में देहव्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं मुक्त

नागपुर. के सोनेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गंगा स्पा और नितीन बिछायत केंद्र पर छापेमारी कर देहव्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह छापेमारी 4 जनवरी 2025 को शाम 3:00 बजे से शुरू होकर रात 6:15 बजे तक चली। पुलिस ने आरोपी नवीन भगवान सिंह (37) और उनकी पत्नी वंदना उर्फ श्रुति सिंह (28) को गिरफ्तार किया। दोनों नागपुर के अमर नगर, जगताप लेआउट के निवासी हैं। आरोप है कि वे आर्थिक लाभ के लिए महिलाओं और युवतियों को पैसे का लालच देकर मसाज पार्लर के नाम पर देहव्यापार में धकेल रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया। आरोपी महिलाओं को मसाज पार्लर की आड़ में देहव्यापार के लिए मजबूर करते थे। मौके से 58,090 रुपये का सामान भी जब्त किया गया।आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 3(5) और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम, 1956 की धाराओं 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल, सह पुलिस आयुक्त निसार तांबोली, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय पाटील, पुलिस उप आयुक्त (अपराध) अर्चित चांडक और सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक कविता इसारकर, पोहवा सचिन बढ़िये, प्रकाश माथनकर, लक्ष्मण चौरे, नापोअं अजय पौनीकर, पोअं नितीन वासने, मपोहवा लता गवई और सरकारी वाहन चालक पोअं कमलेश क्षिरसागर ने अहम भूमिका निभाई।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई