Gmail में आया Confidential Mode फीचर, अपने आप डिलीट हो जाएगा मेल

Google ने इस साल की शुरुआत में अपनी मेल सर्विस Gmail में कई नए बदलाव किए थे। अब गूगल ने अपने ऐंड्रॉयड और iOS ऐप्स में एक नया फीचर जोड़ दिया है। जीमेल वेब के लिए पहले ही जारी किए गए Confidential Mode नाम के इस फीचर को अब जीमेल ऐप में भी शुरू कर दिया गया है।

यूजर किसी को मेल भेजता है तो वह तय समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। यानी अगर आप चाहते हैं कि कोई खास मेल किसी व्यक्ति के फोन में एक दिन तक या किसी निश्चित समय तक रहे तो इस फीचर के जरिए ऐसा संभव है। यह फीचर जीमेल के ऐंड्रॉयड और iOS दोनों ही ऐप में आ गया है। इसके लिए आपको ऐप अपडेट करने की जरूरत भी नहीं है। गूगल इसे एक सर्वर साइड अपडेट के जरिए हर फोन में अपडेट कर रहा है।

यह मोड यूजर को मेल कंपोज करते समय दिखेगा। इसके लिए पहले जीमेल ओपन करके ऊपर दाईं ओर टैब पर क्लिक करने से आपको ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप मेल के डिलीट होने का समय सेट कर सकते हैं। यह समय 1 दिन, 1 हफ्ते से लेकर 5 साल तक का हो सकता है। अगर आप इसे चालू करते हैं तो जिसे आप मेल भेज रहे हैं वह इस मेल के कॉन्टेंट को फॉरवर्ड, कॉपी, पेस्ट, डाउनलोड नहीं कर पाएगा। बता दें, इस मोड को इसी साल अप्रैल में शुरू किया गया था।

  • Related Posts

    चतुर खरगोश और शेर

    एक समय की बात है, एक घने जंगल में एक बहुत ही घमंडी शेर रहता था। वह हर दिन एक जानवर को मार कर खा जाता था। सारे जंगल के…

    गुब्बारे वाला सपना

    एक बार की बात है, छोटा सा लड़का रोहित अपने गाँव में रहता था। उसे रंग-बिरंगे गुब्बारे बहुत पसंद थे। हर रविवार को गाँव में मेला लगता, और वहाँ एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई