राजस्थान के बाद अब MP के गुना में 140 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

राजस्थान. राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में भी बोरवेल में बच्चा गिरने का मामला सामने आया है. दरअसल, एमपी के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एक अधिकारी ने बताया कि सुमित मीना नाम का यह बच्चा गुना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शाम करीब 5 बजे बोरवेल के खुले बोरवेल में गिर गया.
राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मौके से पीटीआई को बताया कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है. गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बोरवेल करीब 140 फीट गहरा है. बच्चे को बचाने के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है. पुलिस और अन्य स्थानीय एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया, वहीं देर शाम भोपाल से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि बोरवेल में ऑक्सीजन पंप किया जा रहा है. जब लड़के के परिवार वालों ने उसे काफी देर तक नहीं देखा तो वे घबरा गए. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि खोजबीन की गई और तब उन्हें पता चला कि वह बोरवेल में गिर गया है. राजस्थान के कोटपुतली में 6 दिन पहले खुले बोरवेल में गिरी 5 वर्ष की चेतना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. बच्ची को बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन दल (एनडीआरएफ) के दो- दो जवान तीन बार में 170 फीट गहरे गड्डे में उतरे हैं. यह गड्डा बोरवेल के समानांतर बनाया गया है. इस गड्डे से बोरवेल तक सुरंग खोदी जा रही है. जवानों की सुरक्षा के लिए आक्सीजन का प्रबंध किया गया है.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई