राजस्थान के चौमूं में पलटा CNG से भरा टैंकर

राजस्थान. जयपुर के चौमू इलाके में बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां सीएनजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. भांकरोटा में कुछ दिन पहले हुए हादसे को देखते हुए चौमू पुलिस ने तत्परता दिखाई और तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.
घटना की सूचना मिलते ही चौमू पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया, जिससे इलाके में भीड़भाड़ और हादसे की आशंका कम हो गई. इसी के साथ तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया गया. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी जान जोखिम में डालकर टैंकर में फंसे ड्राइवर को बचाया. उन्होंने शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला. पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. बता दें कि बीते दिनों जयपुर-अजमेर हाइवे पर यू-टर्न लेते समय कंटेनर ट्रक एक टैंकर से टकरा गया था, जिससे उसका आउटलेट नोजल टूट गया और गैस का गुबार हवा में फैल गया था.
इसके बाद कुछ ही मिनटों में गैस में आग लग गई और आग के एक बड़े गोले ने जाम में फंसे 30 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था. इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई की स्थिति गंभीर है.
यह दर्दनाक हादसा 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. मरने वालों में कई लोग ऐसे भी थे, जो हादसे के बाद जिंदा जल गए थे. धमाका इतना खतरनाक था कि आसपास की करीब 40 गाड़ियों में आग लग गई थी, जिसके बाद ये गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई