डॉ. बाबासाहब आंबेडकर सोशल फोरम ने मनाया स्त्री मुक्ति दिवस

नागपुर. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर द्वारा 25 दिसंबर 1927 को की गई मनुस्मृति दहन की ऐतिहासिक घटना को स्मरण करते हुए, आज नागपुर के इंदोरा चौक पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सोशल फोरम के नेतृत्व में मनुस्मृति का दहन किया गया। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उत्तर नागपुर के विधायक डॉ. नितिन राऊत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सोशल फोरम के कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष राजेश लाडे ने किया। इस अवसर पर लाडे ने कहा कि मनुस्मृति दहन का यह दिन स्त्री मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने देश की सभी जातियों की महिलाओं को समानता और गरिमा के साथ जीने का अधिकार दिलाया। मनुस्मृति के जलाए जाने के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण का असल संघर्ष शुरू हुआ। इस अवसर पर अनिल नगराले ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने मनुस्मृति जैसे ग्रंथ का दहन कर समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि यह वही ग्रंथ है जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को भी नकार दिया था। इस ग्रंथ के जलाए जाने से समाज में नई चेतना का संचार हुआ।

कार्यक्रम में गोपाल राजवाड़े, प्रभाकर सोमकुवर, मनोज बंसोड़, रजनीगंधा वाघमारे, महेंद्र बोरकर, मुलचंद मेहर, नरेश खडसे, दीप गवंडे, कल्पना द्रोणकर, शारदा रामटेक, निलेश खोब्रागड़े, अभिजीत सांगोड़े, गौतम अंबाड़े, निशाद इंदूरकर, राजा नगराले, अनिल मेश्राम, संदीप मेश्राम, आशिफ शेख, सतीश पाली, चेतन तरारे और इंद्रपाल वाघमारे समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई