बाला साहेब थोराट ने बीड के मस्साजोग में स्व. संतोष देशमुख के परिवार से की मुलाकात

बीड/मुंबई. बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की क्रूर हत्या पूरे महाराष्ट्र को हिला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस हत्याकांड के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कठोर सजा दिलाने के लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए, ऐसी मांग कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व मंत्री बाला साहेब थोराट ने की। बाला साहेब थोराट ने आज मस्साजोग जाकर संतोष देशमुख के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री और विधायक अमित देशमुख भी मौजूद थे। थोराट ने कहा कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या अत्यंत दर्दनाक है और पूरे महाराष्ट्र को झकझोरने वाली घटना है। इस हत्या के दोषियों और साजिशकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीड जिले और राज्य में आतंक फैलाने वाले असली गुनहगारों और मास्टरमाइंड की गहन जांच होनी चाहिए। इस मामले की न्यायालयीन जांच कर दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाई जाए। अपराधियों का कोई धर्म या जाति नहीं होती। कानून का डर अपराधियों में होना चाहिए, लेकिन प्रशासन का भय अब खत्म होता दिख रहा है। थोराट ने बीड में बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं करती। ऐसी स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी संतोष देशमुख के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस मौके पर अमित देशमुख ने कहा कि परभणी और बीड की घटनाएं प्रगतिशील महाराष्ट्र के इतिहास पर काला धब्बा हैं। इन घटनाओं के अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जरूरत है।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई