नायलॉन मांजा रखने वालों पर कलमणा पुलिस की कार्रवाई

पहली कार्रवाई
दिनांक 9 दिसंबर की रात 9:45 बजे से 10:15 बजे के बीच, कलमणा पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान, गुप्त सूचना के आधार पर मिनीमाता नगर, एनआईटी गार्डन के पास सार्वजनिक स्थान पर छापा मारा गया। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया: 1. अनिल अरुण चौकसे (34), निवासी मिनीमाता नगर, कलमणा, नागपुर। 2. अनिस लतीफ शेख (19), निवासी ओम नगर, कलमणा, नागपुर। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कुल 42 चकरी नायलॉन मांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग ₹84,000 है। यह मांजा बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था।

दूसरी कार्रवाई
दिनांक 10 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से 3:45 बजे के बीच, कलमणा पुलिस की टीम ने एक अन्य गुप्त सूचना पर चिखली चौक में छापा मारा। इस दौरान सद्दाम इस्माइल शेख (32), निवासी जुना जेलखाना, संत्रा मार्केट, कलमणा, नागपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से कुल 223 चकरी नायलॉन मांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग ₹4,46,000 है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 5 और 15 के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 223 और 125 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की सफलता
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल, सह पुलिस आयुक्त निसार तांबोली , अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर) प्रमोद शेवाले, पुलिस उप आयुक्त (परिसर 5) निकेतन कदम, सहायक पुलिस आयुक्त (कामठी) विशाल क्षिरसागर के मार्गदर्शन में किया गया। टीम में वपोनि प्रविण काळे, पोनि. सतिश आडे, सपोनि शशीकांत मुसले, सफौ. बाला साकोरे, विशाल भैसारे, पोअं. वसीम देसाई, ललित शेंडे और सचिन टांगले शामिल थे। कलमणा पुलिस की यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और जनसुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई