केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास करें: डॉ. गणेश मुळे

नागपुर. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दिए। इसी क्रम में आज पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के जनसंपर्क अधिकारियों ने एकजुट होकर विदर्भ क्षेत्र की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। यह बात सूचना निदेशक डॉ. गणेश मुळे ने कही। सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय और पीआरएसआई के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह, नागपुर शाखा के सचिव मनीष सोनी, डब्ल्यूसीएल के जनसंपर्क महाप्रबंधक पी. नरेंद्र कुमार, महामेट्रो के अखिलेश हलवे, दूरदर्शन की रचना पोपटकर और मीनल पाठराबे, पीआईबी के सौरभ खेकड़े और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के शरद मराठे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। डॉ. मुळे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इन योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए आधुनिक प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग और समन्वित प्रयास बेहद आवश्यक हैं। बैठक में एस.पी. सिंह ने आश्वासन दिया कि पीआरएसआई की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। बैठक में सूचना निदेशक डॉ. गणेश मुळे का स्वागत पीआरएसआई की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया समन्वयक अनिल गडेकर ने किया और उपस्थित जनों का आभार मनीष सोनी ने व्यक्त किया। इस बैठक में सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सकारात्मक चर्चा हुई।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई