नागपुर. सशस्त्र सेना ध्वजदिन 2023 निधि संकलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए आज जिला कलेक्टर और ध्वजदिन निधि कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. विपिन इटनकर तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आनंद पाथरकर को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सशस्त्र सेना ध्वजदिन 2023 के लिए जिले का लक्ष्य 1 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपये था, जबकि जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन और जिले के सभी कार्यालयों, स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से जिले ने 3 करोड़ 9 लाख 77 हजार रुपये (161.35%) का लक्ष्य हासिल किया। इस सफलता के लिए दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया।










