न्यायमूर्ति भूषण गवई ने नागपुर सेंट्रल जेल का किया दौरा, कैदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

नागपुर. राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति भूषण गवई ने रविवार को नागपुर सेंट्रल जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं और सेवाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी.आर. घुगे और नागपुर खंडपीठ के न्यायाधीश नितिन सांबरे भी उपस्थित थे। न्यायमूर्ति गवई ने जिला विधि सेवा प्राधिकरण, नागपुर द्वारा जेल में स्थापित विधि सेवा केंद्र का दौरा किया। इस केंद्र द्वारा गरीब और न्यायाधीन कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता, जनजागृति शिविर, और लोक अभिरक्षक बचाव प्रणाली के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला कैदी विभाग और कौशल विकास विभाग में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। कैदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी को देखकर उन्होंने उनकी रचनात्मकता की सराहना की। महिला कैदियों के बच्चों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी शिक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अतिथियों के स्वागत के लिए आदिवासी गोंडी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, विधि सेवा प्राधिकरण केंद्र परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण, दिल्ली के संचालक समरेंद्र नाइक निंबालकर, महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव समीर अडकर, प्रधान जिला न्यायाधीश दिनेश सुराणा, जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन एस. पाटिल, उपसचिव श्रीपाद देशपांडे, जेल एसपी वैभव आगे, उपाधीक्षक दीपा आगे और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। न्यायमूर्ति गवई ने जेल प्रशासन और जिला विधि सेवा प्राधिकरण की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई