डॉ. अतुल वैद्य बने एलआईटी विश्वविद्यालय के नए उपकुलपति

नागपुर. सीएसआईआर-नीरी के निदेशक डॉ. अतुल वैद्य को लक्ष्मीनारायण अभिनव तकनीकी विश्वविद्यालय (एलआईटी) का नया उपकुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। डॉ. वैद्य का कार्यकाल पांच वर्षों तक या 65 वर्ष की आयु तक रहेगा। डॉ. वैद्य ने रसायन अभियांत्रिकी में एलआईटी से डिग्री प्राप्त की है और नागपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की है। वे 1990 में ‘नीरी’ में कनिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हुए और अपनी काबिलियत से निदेशक पद तक पहुंचे। उनके पास अनुसंधान, अध्यापन और प्रशासन का व्यापक अनुभव है। एलआईटी विश्वविद्यालय के उपकुलपति पद पर नियुक्ति के लिए राज्यपाल द्वारा एक चयन समिति का गठन किया गया था। इस समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रघुनाथ माशेलकर थे। अन्य सदस्यों में राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. आशीष लेले, इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी हैदराबाद के पूर्व कुलपति प्रो. ई. सुरेश कुमार और उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विकास चंद्र रस्तोगी शामिल थे। गौरतलब है कि डॉ. राजू मानकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद खाली था। अब डॉ. अतुल वैद्य की नियुक्ति से विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई