भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है: डॉ. सुधीर प्रताप सिंह

नागपुर. भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और यह न केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली के भारतीय भाषा केंद्र के प्रमुख डॉ. सुधीर प्रताप सिंह ने व्यक्त किए। वे राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। ‘विकसित भारत @2024 : भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित इस व्याख्यान का आयोजन बुधवार, 27 नवंबर 2024 को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ. मनोज पांडे ने की। विशेष अतिथि के रूप में सहयोगी प्राध्यापक डॉ. संतोष गिरहे भी उपस्थित थे। डॉ. सुधीर प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की सभी भाषाओं और बोलियों के मूल में भारतीयता की भावना निहित है। भाषा ज्ञान, अनुभव और संवेदना का आधार है। भाषाओं के बिना ज्ञान का कोई भी मापदंड पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं को संरक्षित और संवर्धित करना राष्ट्रीय एकता के लिए अत्यंत आवश्यक है। हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पांडे ने अपने वक्तव्य में बताया कि आज कई भारतीय भाषाएं विलुप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाषाओं के संरक्षण से ही भारतीयता की भावना को बनाए रखा जा सकता है। भाषाएं हमारी पहचान का प्रतीक हैं, लेकिन वे हमारी सीमाएं नहीं हैं। कार्यक्रम के अंत में सहयोगी प्राध्यापक डॉ. संतोष गिरहे ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए मातृभाषा में शिक्षा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लखेश्वर चंद्रवंशी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष गिरहे ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुमित सिंह, डॉ. एकादशी जैतवार, डॉ. कुंजन लिल्हारे, प्रा. जागृति सिंह, प्रा. दामोदर द्विवेदी, प्रा. विनय उपाध्याय सहित शोधकर्ता और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई