नागपुर. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नागपुर स्थित गणेशपेठ कार्यालय में महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री और राज्य के शिल्पकार यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहराध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने चव्हाण के चित्र पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रकाश गजभिये, रमण ठवकर, जानबाजी मस्के, पंकज ठाकरे, रेखा कुपाले, महेंद्र भांगे, धनंजय देशमुख, प्रकाश लिखाणकर, अर्चना वाऊ, संदीप डोरलीकर, संजय दापोलकर, राकेश गांधी, संगीता खोब्रागड़े, अमित पिचकाटे, मुजाहिद राजा खान, संजय आग्रे, मंजू गोडबोले, उर्वशी गिरडकर, नितीन बाकडे, धर्मपाल वानखेड़े, चंद्रकांता जैस्वाल, सोनी यादव, और आकाश चिमणकर शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने यशवंतराव चव्हाण के योगदान और उनकी विचारधारा को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।










