एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए मंदिर में प्रार्थना

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुती को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद, एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस उद्देश्य से राज्यभर के मंदिरों में सामूहिक प्रार्थनाओं, महाआरती और हवन का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र, बहनें, पार्टी कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि से लाभान्वित मरीजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनाव में महायुती का चेहरा थे। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण के चलते महायुती ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। दो साल पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद से शिंदे ने दिन-रात राज्य की उन्नति के लिए काम किया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाई गई “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना” ने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। इन महिलाओं ने चुनाव में महायुती की जीत सुनिश्चित की। शिवसेना प्रवक्ता राहुल लोंढे ने कहा, “जिस भाई ने हमें आत्मनिर्भर बनाया, वही भाई महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बने, यह हमारी लाडकी बहनों की प्रबल इच्छा है।”

पुणे में छात्रों ने किया गणपति बाप्पा से निवेदन
पुणे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने श्रीमंत दगडुशेठ हलवाई गणपति की आरती की और शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की।

सिद्धिविनायक में मरीजों ने जताई कृतज्ञता
मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि की वजह से इलाज करवाने वाले सैकड़ों मरीजों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सामूहिक प्रार्थना की। उन्होंने भगवान गणेश से शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की विनती की।

ठाणे में बहनों ने की महाआरती
ठाणे में शिंदे समर्थक बहनों ने सामूहिक महाआरती कर भगवान से उनकी मुख्यमंत्री पद पर वापसी के लिए प्रार्थना की।

नाशिक और पंढरपुर में विशेष पूजा
नाशिक के शिव मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं, पंढरपुर में संतों ने विठ्ठल मंदिर में हवन कर एकनाथ शिंद

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई