नागपुर जिले की 12 विधानसभा सीटों में 4631 बूथों पर होगा मतदान -जिलाधिकारी ने नियम उल्लंघन न करने की दी चेतावनी

नागपुर. विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा और आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसे देखते हुए कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी विपिन इटनकर ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से नियमों को मानाने का आवाहन किया है। इसी के साथ यह चेतावनी भी दी कि, अगर कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।शहर के नियोजन भवन में आयोजित भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा, “चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। चुनाव के ऐलान से लेकर आज चुनाव समाप्त होने तक प्रशासन ने बेहद की अच्छा काम किया है। चुनाव के समेत किसी भी तरह के प्रलोभन को रोकने के लिए तैनात की गई राज्य निगरानी टीम की टीम और तेजी से काम करना शुरू करेगी।जिलाधिकारी ने आगे बताया कि, जिले की 12 विधानसभा सीटों में 4631 बूथों पर मतदान होना है। 19 नवंबर से पोलिंग पार्टियां अपने बूथ पर जाना शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि, नागपुर मनपा के आधीन आने वाले बूथों की वीडियोग्राफी की जाएगी। जिसका कंट्रोल रूम नागपुर पुलिस के कार्यालय में मनाया जायेगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद कोई भी स्टार प्रचारक वहां नहीं रह सकता जहाँ उसका वोटिंग न हो। अगर कोई यहाँ मौजूद रहता है तो उसपर मामला दर्ज किया जा सकता है। कलेक्टर ने बताया है कि चुनाव के समय एसएसटी ने जिले के अंदर करीब 39.60 करोड़ रूपये की कीमत के सोना, चांदी और कैश बरामद की है। इसी के साथ साढ़े तीन लाख लीटर शराब भी जब्त की गई है। इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागपुर की जनता से बढ़चढ़कर मतदान करने का आवाहन भी किया।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई