नागपुर समेत विदर्भ होने लगा ठंडा, सर्दी ने दी दस्तक

नागपुर. नागपुर में अब ठंड का आगमन हो चुका है। मंगलवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। नागपुर का तापमान १३.५ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का गया। जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम है। जबकि पूरे विदर्भ में गोंदिया सबसे ठंडा रहा। गोंदिया का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बार विदर्भ में ठंड का अच्छा असर देखने को मिलेगा। 20 नवम्बर आते – आते पारा के गिरने का सिलसिला लगातार शुरू है , जिससे मंगलवार तो इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. मंगलवार सुबह नागपुर का पारा १३.५ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंड का आलम ये है की २४ घंटे में नागपुर का तापमान २ डिग्री से ज्यादा कम हुआ है। वैसे भी नवम्बर में आखरी तक नागपुर में ठण्ड का आगमन हो जाता है, लेकिन इस बार जिस तरह से ठंड की शुरुआत हुई है। उससे तो यही लग रहा है की नवम्बर के आखिरी तक ही ठंड अपना पूरा सितम बरपाने लगेगा। हिमालय पर्वत से सटे राज्यों में ठंड बढ़ गई है, जिससे उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं नागपुर समेत पुरे विदर्भ में तापमान गिरा रही है। नागपुर में पिछले २ दिनों से न्यूनतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को अचानक से तापमान १३.५ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे पहुँच गया है। कुछ इसी तहा दिन के समय के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। फ़िलहाल अधिकतम तापमान ३० डिग्री सेल्सियस के आस – पास ही रह रहा है। ठंड का असर न केवल नागपुर बल्कि पूरे विदर्भ में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तो पूरे विदर्भ में गोंदिया जिला सबसे ठंडा रहा। प्राकृतिक सम्पदा से घिरे गोंदिया जिले का न्यूनतम तापमान १३.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इसी तरह विदर्भ के अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। विदर्भ के अन्य सभी जिलों का न्यूनतम तापमान १४ से १६ डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई