प्रेम शुक्ला ने महाराष्ट्र चुनाव में विपक्ष पर किया हमला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आज नागपूर में आयोजित एक पत्र परिषद में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने बिरसा मुंडा और गुरु नानक की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी पावन स्मृति को अभिवादन दिया। प्रेम शुक्ला ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का अंतिम चरण शुरू हो गया है, लेकिन विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर कोरोना काल में PPE किट, मेडिसिन और खिचड़ी घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष का ध्यान केवल “वोट जिहाद” पर है। उन्होंने मालेगांव में बेरोजगारों के लिए लाई गई 125 करोड़ रुपये की राशि के हवाला के माध्यम से दुरुपयोग की बात की। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि जमाती उलमा संघटन द्वारा रखी गई 17 मांगों को महाराष्ट्र विकास आघाड़ी ने स्वीकार कर देशविरोधी कार्य किया है, जिसे भारत कभी स्वीकार नहीं कर सकता। शुक्ला का कहना है कि विपक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण में मुस्लिम समुदाय को शामिल करने की मांग कर रहा है, जिसे “आरक्षण जिहाद” का नाम दिया गया। कर्नाटक में किसानों की जमीन पर वक्फ बोर्ड द्वारा कब्जा किए जाने का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि लैंड जिहाद को समाप्त करने के लिए संसद के आगामी सत्र में एक बिल लाया जाएगा। शुक्ला ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा और उनकी धमकियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ओवैसी की 15 पीढ़ियां भी आ जाएं, तो वे महाराष्ट्र के हिंदुओं का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को दोहराया और कहा कि महाराष्ट्र से कोई उद्योग बाहर नहीं गया है, जबकि कांग्रेस इसके विपरीत झूठ फैला रही है। विदर्भ क्षेत्र में IIT, IIM, मेट्रो, कैंसर संस्थान, नेशनल लॉ स्कूल और यूनिवर्सिटी जैसे कई संस्थान बनाए गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की माहा विकास आघाड़ी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है, और फिर भी मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने पुरानी कहावत का भी इस्तेमाल किया, “घर में सूत न कपास, जुलाहे से लट्ठम लट्ठा।” प्रेम शुक्ला ने महाराष्ट्र की विकास गति को जारी रखने के लिए माह युति (BJP और शिवसेना राष्ट्रवादी गठबंधन) को वोट देने की अपील की और महाराष्ट्र में माह युति की सरकार बनाने का आह्वान किया। पत्र परिषद में प्रदेश प्रवक्ता अजय पाठक, संजय सिन्हा, डॉ. नीतीश सिंह शिष्टाचार प्रमुख, ऋषिकेश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, चंदन गोस्वामी प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई