यह चुनाव विश्वास बनाम विश्वासघात का चुनाव: जीतू पटवारी

Desk News. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने नागपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव “विश्वास बनाम विश्वासघात” का है। भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मप्र की बहनों को 3000 रुपए महीना देने की मोदी गारंटी पूरी तरह फेल साबित हुई। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “अगर एक भी बहन को यह राशि मिली हो तो मैं गडकरी, फडणवीस और शिवराज को शिवाजी पार्क में सम्मानित करूंगा।”जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा निर्मित कोई भी चीज साल भर नहीं टिकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “गुजरात का मोरबी पुल हो, मध्य प्रदेश में महाकाल लोक या महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति, सब साल भर में गिर गए।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह शिवद्रोही सरकार है।” जीतू ने महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार को रात के अंधेरे में छिपकर गठबंधन करने वाली “चोरों की सरकार” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि “यह CBI, ED, IT और पैसों के दम पर बनाई गई सरकार है। यहां तक कि सरकार बनाने की बैठक में अदानी भी शामिल थे।” उन्होंने इसे “अदानी द्वारा असेंबल की गई सरकार” करार दिया। नागपुर में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए जीतू ने कहा, “गडकरी जी सज्जन व्यक्ति हैं, पर यहां की सड़कों की स्थिति देखकर लगता है कि उनके दावे सिर्फ Reel के लिए हैं, Real में स्थिति कुछ और ही है।” उन्होंने नागपुर की बदहाल सड़कों और बारिश के दौरान हुए भारी नुकसान का जिक्र करते हुए भाजपा शासित राज्यों की आलोचना की उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, “पहले अजीत पवार पर 70,000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया और फिर उन्हें गले लगाकर उपमुख्यमंत्री बना दिया। यही है मोदी का New India।” जीतू पटवारी ने किसानों की आत्महत्या और दुर्दशा को भाजपा सरकार की नाकामी का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, “विदर्भ में जनवरी 2024 से अब तक 1267 किसानों ने आत्महत्या की है, जिसमें से 557 आत्महत्याएं विदर्भ में हुई हैं।” उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी के पास शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के सिद्धांतों पर जनता का भरोसा है। वहीं भाजपा के नेताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “अजीत पवार ने चाचा शरद पवार से, एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे से और फडणवीस ने जनता के जनादेश से विश्वासघात किया है।” प्रेस वार्ता में जीतू पटवारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि “लोग अपने घर और मोहल्ले की स्थिति देखकर तय करें कि उनकी आय और रोजगार बढ़े हैं या नहीं।” उन्होंने कहा कि अगर लोग सच का आकलन करेंगे तो महाविकास अघाड़ी की जीत सुनिश्चित है. इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उमाकांत अग्निहोत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी शामिल थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई