संजीव कुमार ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

नागपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के डिप्टी होम मिनिस्टर संजीव कुमार ने आज नागपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेलंगाना सरकार और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस पर झूठे प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना में किए गए वादों को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया है। संजीव कुमार ने कहा, “तेलंगाना में कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। 11 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन 6 प्रमुख गारंटी अभी तक अधूरी हैं।” उन्होंने कांग्रेस के वादों का उल्लेख करते हुए बताया कि कांग्रेस ने महिलाओं को गोल्ड स्कूटी, 2500 रुपये पेंशन, 2 लाख नौकरियां, आरक्षण में बढ़ोतरी, वृद्धावस्था पेंशन, किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ और 2 लाख रुपये के कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आगे बताया कि तेलंगाना के कृषि मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि 20 लाख लोगों की कर्ज माफी नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार में 15% कमीशन का चलन है और मुसि प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। संजीव कुमार ने कहा कि पिछले 10 महीनों में तेलंगाना में हिंदू मंदिरों पर 10 हमले हो चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस पर भी इसी तरह के प्रचार का आरोप लगाते हुए जनता से महायुति को मौका देने की अपील की ताकि महाराष्ट्र में एक मजबूत सरकार का गठन हो सके।

कर्नाटक में नारायण स्वामी के आरोप:

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण स्वामी ने भी कर्नाटक सरकार के खिलाफ कड़े आरोप लगाए। उन्होंने “गृह जोति” योजना, जिसमें 1.65 करोड़ लाभार्थियों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात कही गई है, और “गृहलक्ष्मी” योजना, जिसमें 1.22 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया, को झूठा करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा के कारण छात्रों और मरीजों को यात्रा में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की असली नीति को समझ चुकी है। नारायण स्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने परियोजनाओं और अनुदानों के लिए 60% कमीशन लिया है।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधायक अनिल सोले और नागपुर बीजेपी अध्यक्ष बंटी कुकड़े भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई