नागपुर में सचिन पायलट का बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला

नागपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने आज नागपूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने बीजेपी नेताओं के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए बयानबाजी कर रही है पायलट ने बीजेपी की ‘डबल इंजिन सरकार’ पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह डबल इंजिन सरकार केवल धुआं छोड़ रही है, लेकिन जनता को कोई ठोस परिणाम नहीं दे रही। पिछले 10 साल में ना तो रोजगार आया, ना ही विकास हुआ। बड़े-बड़े दावे तो किए गए, पर धरातल पर कुछ नहीं हुआ।” उन्होंने बीजेपी के लोकसभा चुनाव के “300 पार” के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपनी जीत के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि जनता अब बदलाव चाहती है। पायलट ने कहा, “जनता ने समझ लिया है कि बदलाव जरूरी है। 10 साल में जो वादे किए गए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए।” सचिन पायलट ने केंद्र सरकार द्वारा चुनाव से पहले ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (UCC) और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जैसे मुद्दों को उठाने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “चुनाव के वक्त ये मुद्दे अचानक उभर आते हैं, लेकिन जनता समझ चुकी है कि यह सब सिर्फ वोटों के लिए किया जा रहा है।” महाराष्ट्र चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य की जनता समझदार है और वह अपनी अगली 5 सालों का भविष्य सिर्फ 1500 रुपये के लिए खराब नहीं करेगी।

देवेंद्र फडणवीस पर आरोप

सचिन पायलट ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “फडणवीस पाकिस्तान में तिरंगा फहराने की बात करते हैं। सवाल यह उठता है कि अगर केंद्र में आपकी ही सरकार है, तो आपको किसने रोका है?” उन्होंने इसे राजनीतिक गुमराह करने की कोशिश करार दिया।

योगी आदित्यनाथ पर निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “बटोंगे तो कटोंगे” बयान पर सचिन पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह बयान निंदनीय है। योगी जी क्या संदेश देना चाहते हैं? हमारी सोच है, ‘पढ़ोगे तो बढ़ोगे’, जो सही दिशा देता है।” सचिन पायलट ने बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये सरकारें जनता से किए गए वादों को निभाने में असफल रही हैं और अब बदलाव का वक्त आ गया है। उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई