नागपुर में हुआ भीषण हादसा, ट्रेलर से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे, 3 लोग गंभीर

नागपुर. शुक्रवार की रात नागपुर के हिंगना टी-पांइट के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसा खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार कार में 1 बच्चे समेत 3 लोग सवार थे। सभी सोनबानगर, वाड़ी निवासी बताए गए। हादसे में कार चालक समेत 2 को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई गई। वहीं, बच्चे को मामूली खरोंच लगने की जानकारी है। शुक्रवार की रात करीब 9.15 बजे कार क्र. एमएच-40/एआर-5996 हिंगना टी-पाइंट से वाड़ी नाका की ओर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रेलर क्र. एमएच-49/0544 वाड़ी नाका की ओर से हिंगना टी-पाइंट की ओर जा रहा था। ट्रेलर चालक ने मार्ग मौजूद डिवाइडर कट से राइट टर्न लिया। इससे वाड़ी नाका की ओर जाने वाला मार्ग ट्रेलर से ब्लॉक हो गया। अचानक ट्रेलर को सामने देखकर तेज गति में आ रही कार का चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सका। कार सीधे ट्रेलर के बीच के हिस्से में जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यदर्शी तुरंत जख्मियों की मदद के लिए दौड़े। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जख्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक समेत 2 लोग गंभीर
बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक समेत 2 को गंभीर चोटें आईं। कार में सवार बच्चे को मामूली चोटें आने की जानकारी है। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सुचारू किया। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई