महाराष्ट्र के हर वर्ग का सम्मान करेंगे, चंद्रशेखर बावनकुले का विश्वास

Nagpur. भाजपा-महायुति सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में जनता के कल्याण से जुड़े ही निर्णय लिए हैं। महायुति ने अपने वादों को निभाया है। आने वाले समय में महाराष्ट्र के हर वर्ग का सम्मान बनाए रखने का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ऐसा विश्वास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कामठी-मौदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा-महायुति के अधिकृत उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया। उन्होंने महाविकास आघाडी के झूठे प्रलोभनों का शिकार न बनने की अपील भी की। कामठी विधानसभा क्षेत्र में शामिल नागपुर शहर के नरसाला और हुडकेश्वर इलाकों में शुक्रवार, 8 नवंबर की शाम बावनकुले ने प्रचार किया। उन्होंने नरसाला की गुलमोहर कॉलनी, महाविष्णु नगर, नरसाला पुरानी बस्ती, गारगोटी, शिवांगी नगर और हुडकेश्वर के सूदर्शन नगर, चंद्रकिरण नगर, साई नगर क्र. 1 जैसे क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद साधा। स्थानीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नरसाला और हुडकेश्वर जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कभी भी निधि की कमी नहीं होने दी गई, और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे। इस प्रचार अभियान में उनके साथ अजय बोढारे, भगवान मेंढे, किशोर कुंभारे, योगेश मगवी, डॉ. प्रीति मानमोडे, विद्या मगवी, पूजा धांडे, नीला हातीबेड, पिंटू बालस्कर, प्रीति प्रधाने, सुनील मोहिते, आरती गिते, डी.डी. सोनटक्के, मनोज लक्षणे, विनोद मोरे सहित भाजपा के कई युवा और महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

शनिवार को उमरेड विधानसभा क्षेत्र का दौरा

चंद्रशेखर बावनकुले शनिवार, 9 नवंबर 2024 को उमरेड विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत उम्मीदवार सुधीर पारवे का प्रचार करेंगे। वे दोपहर 1 बजे उमरेड तहसील के बेला में भाजपा- महायुति रैली में शामिल होंगे और इसके बाद स्थानीय माऊली सभागार में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे सिर्सी स्थित रंगनाथ बाबा देवस्थान सभागृह में आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। शाम 4:30 बजे नांद में रितेशजी जयस्वाल के घर के पास सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे उमरेड में आ.ला. वाघमारे स्कूल के सामने के मैदान में आयोजित सभा को मार्गदर्शन देंगे। शाम 8:30 बजे कुही के भारत माता चौक में अंतिम सभा को संबोधित करेंगे। उनके प्रचार दौरे में सुधीर पारवे, पूर्व विधायक राजू पारवे और भाजपा-महायुति के सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई