Nagpur. महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एक्स पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन पर “घर में बैठकर” राजनीति करने का आरोप लगाया है। बावनकुले ने कहा कि पिछले ढाई साल में उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से राजनीति की और केवल अपने परिवार तक ही जिम्मेदारियां सीमित रखीं। आज उन्होंने ‘मातोश्री’ में बैठकर ही उबाठा गुट का वचननामा प्रकाशित किया, जबकि बाला साहेब ठाकरे ने हमेशा शिवसेना भवन में ही वचननामा जारी किया था, क्योंकि उनके दिल में महाराष्ट्र का हित था। बावनकुळे ने कहा कि उद्धव ठाकरे की प्राथमिकता अब केवल उनका परिवार रह गया है, जिससे सच्चे शिवसैनिकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “उद्धवजी नेता घर में नहीं बल्कि जनता के बीच में जाकर ही शोभा पाते हैं।”










