‘संविधान बचाओ, महाराष्ट्र बचाओ’ सभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया हंगाम

नागपुर. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक प्रा. श्याम मानव की अध्यक्षता में आयोजित ‘संविधान बचाओ, महाराष्ट्र बचाओ’ शीर्षक से एक सभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 30-40 कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। इस घटना से सभागार में काफी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इन कार्यकर्ताओं को सभागार से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। यह सभा बुधवार को कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित की गई थी। प्रा. श्याम मानव के व्याख्यान शुरू होने से पहले, जब अन्य वक्ता दशरथ मडावी अपने विचार व्यक्त कर रहे थे, तब भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ता दर्शक दीर्घा से उठकर खड़े हो गए। उन्होंने सवाल किया कि 2014 के बाद संविधान कैसे खतरे में आ गया और नारेबाजी करते हुए मंच की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद सभा में अफरा-तफरी मच गई। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के सदस्यों और पुलिसकर्मियों ने इन कार्यकर्ताओं को मंच के पास पहुंचने से रोक दिया, लेकिन इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। उसी समय, एक युवा ने मंच के पीछे लगे बैनर को भी फाड़ दिया। प्रा. श्याम मानव को तुरंत अन्य वक्ताओं और पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई। मंच के सामने कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी जारी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें धीरे-धीरे सभागार से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली विवाद भी हुआ। लगभग आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद, सभा फिर से शुरू हुई और प्रा. श्याम मानव का व्याख्यान सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई