शेफ विष्णू मनोहर बनाएंगे एक और विश्व रिकॉर्ड: दिवाली पर 24 घंटे में बनाएंगे 5000-6000 दोस

नागपुर न्यूज़. अयोध्या के 7000 किलो के ‘राम हलवा’, सबसे बड़े वेज कबाब, सबसे बड़े पराठे, सबसे बड़ी पूरनपोली और 52 घंटे की नॉन-स्टॉप कुकिंग मैराथन जैसे कुल 25 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शेफ विष्णू मनोहर एक और अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह दिवाली के शुभ अवसर पर 24 घंटे तक लगातार दोसे बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। यह विशेष आयोजन रविवार, 27 अक्टूबर 2024 को नागपुर के बजाज नगर स्थित गिरीशभाऊ गांधी खुले रंग मंच, विष्णूजी की रसोई परिसर में सुबह 8 बजे शुरू होगा। विष्णू मनोहर अगले 24 घंटों में लगभग 5000 से 6000 दोसे बनाएंगे। इस विश्व रिकॉर्ड की समाप्ति सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 को सुबह 8 बजे होगी। इस उपक्रम में विष्णू मनोहर के नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज होंगे। पहला रिकॉर्ड “24 घंटे तक बिना रुके दोसे बनाने” का होगा, जबकि दूसरा रिकॉर्ड “24 घंटे में सबसे अधिक दोसे बनाने” का होगा। इस दौरान 24 घंटे हिंदी और मराठी गीतों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा, ग़ज़ल, भजन, एकपात्री नाटक और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसे मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम का समापन वसुबारस के दिन यानी 28 अक्टूबर को ‘दिवाली पहाट’ के साथ होगा। यह आयोजन श्रीमती स्मिता लक्ष्मण गडीकर को समर्पित किया गया है। विष्णू मनोहर द्वारा बनाए गए दोसे खाने के लिए विभिन्न संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा, जिनमें अंधविद्यालय, स्पेशल बच्चों के स्कूल, तृतीयपंथी संघ, अनाथालय, मूक-बधिर विद्यालय और वृद्धाश्रम शामिल हैं। अन्य लोग भी 24 घंटे तक दोसे का आनंद ले सकेंगे। दोसे के साथ चटनी भी परोसी जाएगी।

इस विश्व रिकॉर्ड के लिए निम्नलिखित सामग्री का उपयोग किया जाएगा:

100 किलो उड़द दाल (कर्नाटक की खास घोड़ा नंबर 1) 300 किलो चावल (विशेष तौर पर दोसे के लिए), 35 किलो मेथी दाने, 50 किलो पोहा, 200 किलो शेंगदाना तेल, 200 किलो नारियल (चटनी के लिए), 100 लीटर दही, 100 किलो दालवन, 50 किलो लाल मिर्च, 5 किलो हींग, 5 किलो सरसों, 50 किलो नमक, 25 किलो हरा धनिया, 50 किलो शक्कर, 50 किलो करी पत्ता. इस आयोजन में भाग लेने के लिए इच्छुक संस्थाओं को 9970244432 (चेतन) और 9404191314 (धनश्री) पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई